MNV News

Latest Breaking News

बिहार दिवस को लेकर तैयारी हुई पूरी, स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे अपना जलवा|

बिहार दिवस को लेकर तैयारी हुई पूरी, स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे अपना जलवा|

https://fb.watch/jnUk_altEd/

मंजूषा पेंटिंग सहित राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को भी किया जाएगा पुरस्कृत|

 

संवाददाता विभूति सिंह|

एंकर-भागलपुर में 22 मार्च को बिहार दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सैंडिस कंपाउंड में बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर यहां पर मंच और पंडाल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

वही इसकी मॉनिटरिंग लगातार अधिकारियों के द्वारा की जा रही है। एडीएम से लेकर अनुमंडल पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं, और कार्यक्रम को बेहतर करने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस बार बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंजूषा पेंटिंग सहित राज्य स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें