MNV News

Latest Breaking News

भोलानाथ ओवर ब्रिज पहुंच पथ को लेकर इसाकचक के लोगों ने आगजनी कर घंटों भोलानाथ पुल मुख्य मार्ग को किया जाम|

 

भोलानाथ ओवर ब्रिज पहुंच पथ को लेकर इसाकचक के लोगों ने आगजनी कर घंटों भोलानाथ पुल मुख्य मार्ग को किया जाम|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jyOR2hD4Vy/

एंकर-भागलपुर के इशाकचक थाना स्थित भोलानाथ पुल ओवर ब्रिज पहुंच पथ की मांग को लेकर इशाकचक के लोगों ने भोलानाथ पुल को घंटो जाम कर दिया ,प्रदर्शनकारियों ने घंटों टायर जलाकर आगजनी कर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्य मार्ग को जाम किया जिससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा , वहां के लोगों ने कहा भोलानाथ ओवर ब्रिज बनने से हम लोगों को कहीं कोई परेशानी नहीं है|

 

लेकिन हमें पहुंच पथ अवश्य दिया जाए अन्यथा यह विरोध निरंतर जारी रहेगा, इसाकचक के लोगों का साफ तौर पर कहना है कि भोलानाथ पुल बनने से हम लोगों का किसी प्रकार का निदान नहीं होगा जब तक हम लोगों को पहुंच पथ नहीं मिलता है तबतक हमलोग इस परेशानियों से जूझते रहेंगे ,इसे जल्द से जल्द नक्शे में डाला जाए फिर काम शुरू किया जाए तभी हम लोग शांत होंगे वरना कार्य बाधित किया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कई प्रदर्शन हम लोगों ने किया लेकिन जिलाधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं यह कहीं से सही नहीं है।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें