MNV News

Latest Breaking News

चौसा प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह में ईद पर नमाज अदा कर मांगी भाईचारे और खुशहाली की दुआ,

चौसा प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह में ईद पर नमाज अदा कर मांगी भाईचारे और खुशहाली की दुआ,

 

चौसा मधेपुरा

 

https://fb.watch/k3HR5kkJdw/?mibextid=Nif5oz
चौसा प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम क्षेत्रों में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों एवं ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। चौसा जामा मस्जिद में शनिवार सुबह 08:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे। मस्जिदों एवं ईदगाह पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे।चौसा जामा मस्जिद में हाफ़िज़ रहमान ने नमाज अदा कराई।इससे पहले मदरसा इस्लामिया दारुल उलूम फुलौत मस्जिद में 07:00 बजे मौलाना मो. आबिद हुसैन के द्वारा ,हबीब टोला चंदा मस्जिद में 07:00 बजे ,|

 

चंदा ईदगाह में 07:30 बजे ,
पैना जामा मस्जिद में 08:00 बजे,दिवान टोला मस्जिद में 08:00 बजे ,लौआलगान मस्जिद में 08:00 बजे इमाम तोसीफ अफजल के द्वारा, सोनवर्षा टोला जामा मस्जिद में 08:00 बजे कारी साहेब के द्वारा , कालासन मस्जिद में 09:30 बजे मोलवी अजीम के द्वारा ईद की नमाज़ अदा कराई गई।मालूम हो कि मुस्लिम क्षेत्र में ईद की नमाज अदा की गई हर जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी रही। फुलौत में अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, ओपी थाना अध्यक्ष अनिल यादव ने नमाज बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। चौसा में प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक, थानाध्यक्ष किशोर कुमार, पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान, सूर्य कुमार पटवे,सचिन उर्फ़ बंटी पटवे ,सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ़ बिदुर,संजय कुमार सुमन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण मंडल,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार,पूर्व प्राचार्य नवल जायसवाल, मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम, मदन मंडल,गुड्डू यादव,कुंदन घोषईवाला,आदि ने घुम घूमकर ईद की बधाई दी|

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें