MNV News

Latest Breaking News

होली और शब-ए-बारात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक|

होली और शब-ए-बारात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक|

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/j1lv4ETZGE/

एंकर- होली और शब-ए-बारात को लेकर थाना परिसर लोदीपुर में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद हुए।

मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि इस बार होली और शब-ए-बारात एक ही दिन हो रहा है उन्होंने बताया कि हुड़दंगीयों के लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है।साथ ही एस.आई संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।

उन्होंने बताया कि अगर होली में अश्लील गाने डीजे पर बजाते हुए आगे भी कोई पाया गया तो उसके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने बताया होली के अवसर पर जहां-जहां शराब बनाई जाती है वहां-वहां पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी तथा छापेमारी भी की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि होली में अश्लील गाना बजाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा,साथ ही शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने होली और शब-ए-बारात शांति पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया।

 

इस मौके पर लोदीपुर थाना अध्यक्ष के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी परमानंद कामत,जितेन्द्र कुमार,रीना कुमारी सिंह,राजु पांडेय व क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें