MNV News

Latest Breaking News

ट्रैक्टर से तेल चोरी के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट

भागलपुर नाथनगर मधुसुदनपुर ओपी क्षेत्र के भतोडिया पंचायत के भतोडिया गांव में ट्रैक्टर से तेल चोरी के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई वही दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हुए हैं सभी घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

घायलों की पहचान भतोडिया गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र अवधेश कुमार राजेंद्र यादव के पुत्र संजीव कुमार स्वर्गीय लखन यादव के पुत्र दिलीप यादव किशोर यादव की पत्नी निर्जा देवी और सरिता देवी के रूप में हुआ है।

चिकित्सकों ने घायल नीरजा देवी और दिलीप यादव को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया है। मामले पर मधुसुदनपुर थानेदार महेश कुमार ने कहा कि सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

ट्रैक्टर से तेल चोरी के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट youtube

ट्रैक्टर से तेल चोरी के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट facebook

 

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें