MNV News

Latest Breaking News

एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर। बाइक सवार की मौके पर हुई मौत।

एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर। बाइक सवार की मौके पर हुई मौत।

घटना – कुर्सेला के कोसी पुल पर की है।

फोटो – शव के पास पहुंचे बैंक के सहकर्मी।

फोटो- मृतक का फाइल फोटो

अनमोल कुमार, कुरसेला/ कटिहार

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर कोसी पुल के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर हुए फरार । बाइक सवार की मौके पर हुई मौत।
मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया की ओर से एक बाइक सवार कुरसेला की तरफ आ रहा था ।

कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रही तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार फरार हो गया। जिससे बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा कुर्सेला पुलिस को दी गई। कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति को थाने लाई ।पुलिस मृतक का पता और नाम उसके आईडी कार्ड से किया। पुलिस ने बताया कि आईडी कार्ड में मृतक का नाम गुड्डू कुमार राम उम्र 25 वर्ष, पिता उदगर राम, घर- रसीदपुर, जिला दलसिंहसराय का निवासी है ।

कुरसेला थाना पहुंचे बीएसएस माइक्रोफाइनेंस बैंक कोटक महिंद्रा के कर्मी ने बताया कि गुड्डू कुमार राम उम्र 25 वर्ष एबीएम के पद पर बनमनखी में कार्यरत था ।वह अपने भाई के शादी में दलसिंहसराय अपने घर गया हुआ था ।शादी के बाद वह बाइक से दलसिंहसराय से बनमनखी अपने ब्रांच जा रहे थे कि कुर्सेला कोसी पुल पर कोई अज्ञात वाहन ठोकर मार फरार हो गया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू कटिहार भेज दिया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर। बाइक सवार की मौके पर हुई मौत। youtube

एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर। बाइक सवार की मौके पर हुई मौत। facebook

 

 

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें