MNV News

Latest Breaking News

सीएम स्टालिन मेरे लिए तोड़ें चुप्पी’, DMK नेता के विवादित ब्यान पर बोलीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर

अभिनेत्री खुशबू सुंदर पर विवादित टिप्पणी के बाद बीते दिन द्रमुक सांसद कनिमोझी ने माफी मांगी। सांसद की माफी के बाद आज अभिनेत्री खुशबू ने कनिमोझी की सराहना की है। हालांकि उन्होंने सीएम एमके स्टालिन के इस मामले पर न बोलने पर नाराजगी जताई है।

चेन्नई, एजेंसी। डीएमके नेता के भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर पर विवादित टिप्पणी के बाद बीते दिन द्रमुक सांसद कनिमोझी ने माफी मांगी। सांसद की माफी के बाद आज अभिनेत्री खुशबू ने कनिमोझी की सराहना की है। हालांकि उन्होंने सीएम एमके स्टालिन के इस मामले पर न बोलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं कि सीएम इस बारे में बयान देकर उदाहरण पेश करें।

कनिमोझी की तारीफ की

खुशबू ने डीएमके नेता कनिमोझी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कनिमोझी ने मेरे लिए खड़े होकर मिसाल पेश की है। खुशबू ने कहा कि मैं वास्तव में कनिमोझी की सराहना करती हूं वो हमेशा महिलाओं और उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करती हैं।

राज्य की माताओं को शर्मसार कर रहे स्टालिन

भाजपा नेता ने कहा कि सीएम स्टालिन मुझे शर्मिंदा नहीं कर रहे हैं, वे अपने परिवार की महिलाओं और राज्य की माताओं को शर्मसार कर रहे हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा कि मैं किसी की भी माफी को स्वीकार नहीं करने वाली हूं।

डीएमके नेता सदाई सादिक ने की थी विवादित टिप्पणी

बता दें कि भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी डीएमके नेता सदाई सादिक ने की थी। सादिक ने महिला भाजपा नेताओं के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

तमिलनाडुभाजपा प्रमुख ने भी DMK को आड़े हाथ लिय

डीएमके नेता द्वारा भाजपा की महिलाओं पर टिप्पणी के बाद आज तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने भी डीएमके को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी डीएमके नेता ने कहा है वह काफी अपमानजनक है। अन्नामलाई ने कनिमोझी की भी इस दौरान सराहना की।

 

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें