MNV News

Latest Breaking News

Pushpa 2: ‘पुष्पा राज’ फिर धमाल मचाने के लिए तैयार, फिल्म के सेट से सामने आई अल्लू अर्जुन की यह तस्वीर

Pushpa 2 अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज आज भी दर्शकों के बीच हिट है। फिल्म का चर्चित डायलॉग मैं झुकेगा नहीं एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद फैंस को इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग का इंतजार है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Begins Pushpa 2 Shooting: पिछले साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के वो झंडे गाड़े, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। फिल्म ने इस वर्ष आयोजित किए गए फिल्मफेयर अवॉर्ड में सात अवॉर्ड अपने नाम किए। यह पैन इंडिया फिल्म थी, जिसमें रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की जोड़ी और कहानी, दोनों को ही दर्शकों का प्यार मिला। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद फैंस दूसरे पार्ट (पुष्पा: द रूल) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है। इससे पहले रश्मिका मंदाना ने निर्देशक सुकुमार के साथ फिल्म की शूटिंग की तस्वीर शेयर की थी।

सेट से सामने आई अल्लू अर्जुन की तस्वीर

पॉपुलर फिल्म पुष्पा की फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की शूटिंग से लीड एक्टर अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सिनेमेटोग्राफर मिरासलो क्यूबा ब्रोजिक के साथ क्लिक की गई है। तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि ब्रोजिक, अल्लू अर्जुन को किसी सीन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं और एक्टर भी उसके बारे में ध्यान से सुन रहे हैं, मानो अल्लू किरदार में पूरी तरह से घुस गए हों। फिल्म की शूटिंग से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी रिलीज डेट में एक या दो साल से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

फेमस हैं फिल्म पुष्पा के डायलॉग

‘पुष्पा: द राइज’ की सिर्फ कहानी को पसंद किया गया था, बल्कि फिल्म में बोले गए कई डायलॉग भी एकाएक पॉपुलर हुए, खासकर ‘ मैं झुकेगा नहीं।’ पुष्पा के कैरेक्टर में अल्लू अर्जुन की चाल, उनके बात करने का अंदाज और झुकेगा नहीं कहने का तरीका, इतना वायरल हुआ कि इस पर कई मीम्स तक बने। वहीं, फिल्म के गाने ‘सामी-सामी’ और ‘श्रीवल्ली’ को भी खूब पसंद किया गया। कुछ मिलाकर फिल्म में दिखाए हर एक दृश्य लोगों को पसंद आए।

 

 

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें