MNV News

Latest Breaking News

अपराधियों पर शिकंजा कशने सीमावर्ती क्षेत्र को लेकर की गई बैठक

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

पंचायत चुनाव को लेकर ली गई निर्णय प्राप्त जानकारी अनुसार बता दूं की दिनांक 23 09 2021 गुरुवार को मुरलीगंज थाना परिसर में पंचायत चुनाव को लेकरमधेपुरा जिले के एसडीपीओ अजय नारायण यादव एवं बनमनखी एसडीपीओ कृपाशंकर आजाद मुरलीगंज थानाध्यक्ष एवं जानकीनगर थानाध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्णिया एवं मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के अपराधियों के विषय में सूची एक दूसरे को आदान प्रदान किया गया।उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र के जो अपराधी हैं वह अपराध करके सीमावर्ती जिले के क्षेत्र में चले जाते हैं।और वहां रहने लगते हैं। वही जो सीमावर्ती क्षेत्र के अपराधी हैं वहां घटना को अंजाम देने के बाद मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में छुप कर रहते हैं।ऐसे अपराधियों की सूची एक दूसरे को हस्तांतरित की गई है ताकि अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी की जा सके।वहीं उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन हम अपने सीमावर्ती क्षेत्र के क्षेत्रों को सील करेंगे जिससे अपराधियों की गतिविधि पर पूर्णतया विराम लग सके मौके पर मधेपुरा सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव,एसडीपीओ बनमनखी कृपाशंकर आजाद,बनमनखी इंस्पेक्टर विद्यानंद पासवान, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार,जानकीनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें