MNV News

Latest Breaking News

दूसरे चरण के बीच ‘असामाजिक तत्वों का बोलबाला, बूथ पर भीड़ ने की पुलिस की पिटाई,

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

दूसरे चरण के बीच ‘रण’: पूर्वी चंपारण में असामाजिक तत्वों का बोलबाला, बूथ पर भीड़ ने की दारोगा की पिटाई, वीडियो वायरल

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पंचायत चुनाव का आगाज़ हो चुका है। मधुबन, फेनहारा और तेतरिया प्रखंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। लेकिन, मतदाता छह बजे से ही बूथों पर पहुंचने लगे तब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कतार में लगवाया। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाया गया है। बता दें, एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में लगा है। वहीं जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बूथ पर पुलिस की पिटाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक बूथ पर दबंगो द्वारा एक दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दबंगो द्वारा लात घूंसे से पुलिसकर्मी की पिटाई की जा रही है। वायरल वीडियो फेनहारा हाई स्कूल बूथ संख्या 49 का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची हुई है। फिलहाल वहां स्थिति काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

झड़प किस वजह से हुई और पुलिस की पिटाई के पीछे की वजह क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मधुबन के रूपनी बूथ नम्बर 45 व 46 पर झड़प, ग्रामीण व पुलिस में झड़प, एक पुलिस कर्मी व ग्रामीण जख्मी होने की सूचना है। एसपी नवीन चन्द्र झा सुबह से ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लेने में जुटे है। वहीं अन्य बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।बता दें, जिले में नियत समय, यानी कि सात बजते ही मतदान शुरू हो गया। हालांकि मधुबन व तेतरिया प्रखंड के कुछ बूथों पर EVM में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण थोड़ी विलंब से मतदान का काम शुरू हुआ। वही इस दौरान महिला मतदाताओं की काफी भीड़ देखी गयी। जितिया पर्व होने के बावजूद महिला मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। काफी संख्या में महिला वोटर मतदान को बूथों पर पहुंची है।कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण मतदान होने की सूचना है।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें