MNV News

Latest Breaking News

एक अनार, दो बीमारः बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर बुरी तरह भिड़ी दो लड़कियां, मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दे दी धमकी

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

एक अनार, दो बीमारः बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर बुरी तरह भिड़ी दो लड़कियां, मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दे दी धमकी

नवादा नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले की एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जाता है कि कुछ लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की बीच सड़क पर पीटा है, और हाथापाई भी हो रही है। यह वीडियो शहर के एक स्कूल के बाहर का बताया जा रहा है।बता दें कि सोनाली कुमारी ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया है कि वह इंटर का नामांकन करवा कर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित पांच लड़कियों ने मिलकर मारपीट की है। वहीं इस मामले का वीडियो भी बना दिया गया है और उसे वायरल कर दिया है। आवेदन में दर्शाया गया है कि लड़कियों का कहना था कि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ फोटो मेरा भाई को क्यों भेजी हो। इसी मामले को लेकर हमारे साथ मारपीट की गई है।
बीच रोड पर लड़की से मारपीट करते हुए लड़कियों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है। इतना ही नहीं आवेदन में लड़की का यह भी कना है कि इस मामले के बाद से वह इतनी आहत है कि उसे लगता है कि वह अपना जीवन समाप्त कर ले। वह आगे कहती है कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर पांचों लड़कियों को सजा नहीं मिली तो मैं कुछ भी कर सकती हूं। लड़की ने साफ तौर पर कहा है कि मैं किसी भी कोई बॉयफ्रेंड के चक्कर में नहीं रहती हूं। और मैं किसी को नहीं जानती हूं। हमारे साथ बहुत ही गलत हुआ है। घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें