MNV News

Latest Breaking News

दस हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्वकर्मी, निगरानी ने की कार्रवाई,

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

दस हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्वकर्मी, निगरानी ने की कार्रवाई,

बंद रास्ता खुलवाने के लिए की थी पैसों की मांग गोपालगंज में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुस लेने के आरोप में राजस्व कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई फुलवरिया के बथुआ बाजार में किया है। आरोपी राजस्व कर्मी का नाम गोपालजी सिंह है। वह फुलवरिया के बथुआ बाजार का राजस्व कर्मी था। जानकारी के मुताबिक फुलवरिया के सवनाहा गांव में कुछ दबंगों के द्वारा दलित बस्ती का रास्ता बंद कर दिया गया था। इसी को लेकर गांव के अभय तिवारी ने जून महीने में ही फुलवरिया के सीओ को रास्ता खोलने को लेकर आवेदन दिया। आवेदन के बाद सीओ ने राजस्व कर्मी को मामले की जांच के निर्देश दिये थे।
लेकिन रास्ता खोलने के एवज में राजस्व कर्मी गोपालजी सिंह के द्वारा 10 हजार रुपये का मांग किया गया था। जिसके बाद अभय तिवारी ने 25 अगस्त को निगरानी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी की टीम ने 27 अगस्त को इस पर काम शुरू किया और मामले को सही पाया। आज तड़के निगरानी की टीम डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व मे बथुआ बाजार पहुंची और यहां पर किराया के मकान में 10 हजार घूस लेते राजस्व कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी टीम घूसखोर कर्मी को गिरफ्तार करने के बाद सिवान लेकर चली गई। गिरफ्तार कर्मी संविदा पर है। वह सारण के सिताब दियारा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज के अन्य राजस्व कर्मियो में हड़कंप मच गया है।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें