MNV News

Latest Breaking News

सास ससुर ने अपनी बहू का नहीं किया सेवा तो बहू ने ससुराल जाने से किया इनकार|

सास ससुर ने अपनी बहू का नहीं किया सेवा तो बहू ने ससुराल जाने से किया इनकार|

इसको लेकर पति-पत्नी के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा|

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/iD9nVyKr-r/

एंकर-भागलपुर।सैंडिस कंपाउंड के पास पति पत्नी के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भवनाथपुर के रहने वाले राहुल कुमार अपनी पत्नी मीरा और नवजात बच्चे को लेकर कार से अपने घर ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही पत्नी चलती कार का दरवाजा खोलकर उतरने का प्रयास करने लगी।

 

जिसके बाद पति ने गाड़ी रोक दी। वही गाड़ी रुकते ही मीरा बच्चे को लेकर गाड़ी से उतरकर भागने लगी। वही पति जबरदस्ती पत्नी और बच्चे को गाड़ी में बैठा कर ले जाने की मिन्नत पत्नी से करने लगा लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं थी। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पत्नी और बच्चे को पति कार में बिठाकर ले गया।

वही पत्नी का कहना था कि उसे 1 दिन पहले ही लड़का हुआ है और अभी वह सदर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पति के साथ निकली थी पत्नी का कहना है कि वह पति के घर वालों के पास नहीं जाना चाहती थी।

 

क्योंकि 9 माह तक उसे ना तो सास ने कोई मदद की और ना ही ससुराल वालों ने इसी को लेकर वह काफी गुस्से में थी वही पति उसे अपने घर ले जाना चाह रहा था।

 

लेकिन बाद में पत्नी के जीद के आगे वह उसे पत्नी के घर पर ही ले जाने को राजी हुआ। जिसके बाद मीरा अपने पति के साथ अपने घर के लिए निकली वह इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें