MNV News

Latest Breaking News

राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा ने मनाया पूर्व रेल मंत्री स्व ललित|

राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा ने मनाया पूर्व रेल मंत्री स्व ललित|


बाबु की जयंती समाहरोह, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे।

https://fb.watch/itRpXtDE4J/

एंकर= छातापुर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा पूर्व रेल मंत्री स्व ललित नारायण मिश्रा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे शामिल हुए। इस मौके पर कई जिलों से ब्राम्हण समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम का आयोजन पनोरमा ग्रुप के डायरेक्टर संजीव मिश्रा ने की।

छातापुर के रामपुर में अवस्थित पनोरमा स्कूल के निकट आयोजित इस कार्यक्रम मे पनोरमा ग्रुप के डायरेक्टर संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का अभिवादन किया।


अपने संबोधन में गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मिथिला की पावन धरती मनीषियों की धरती रही है आज मौका मिला तो विद्यापति की धरती,मंडन मिश्र की धरती को नमन करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिप्र की स्थिति अत्यंत खराब है, हम किसी को दोष नही दे सकते इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार है, समाज मे आई इस विकृति को दूर किया जा सकता है। ब्राह्मण ही ईश्वर से लोगो को कनेक्ट कराता है। लेकिन अपनी दुर्दशा को दूर नही कर सकता है इसके लिए वर्तमान दुर्दशा जिम्मेवार है समाज जिस दिशा में जा रहा है उसमें सुधार की जरूरत है।


ब्राह्मण ईश्वर से जोड़ने जुड़ने का सशक्त माध्यम है लेकिन खुद ब्राह्मण की स्थिति बदल गई है इसलिए वर्तमान व्यवस्था को सुधारना जरूरी है।
संजीव मिश्रा ने कहा कि ललित बाबू की जयंती अब हर साल इसी तरीके से मनाई जाएगी। इस मौके पर ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, जिलाध्यक्ष मनोज पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

बाइट–संजीव मिश्रा, डायरेक्टर पनोरमा ग्रुप
बाइट–गुप्तेश्वर पांडे, पूर्व डीजीपी।

रिपोर्ट= चंदन भारती सुपौल ।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें