MNV News

Latest Breaking News

अतिक्रमण हटाने को लेकर नाथनगर में प्रशासन का चला बुलडोजर, सड़क किनारे दोनों और सजी अस्थाई दुकानों को जबरन हटाया गया|

अतिक्रमण हटाने को लेकर नाथनगर में प्रशासन का चला बुलडोजर, सड़क किनारे दोनों और सजी अस्थाई दुकानों को जबरन हटाया गया|

संवाददाता विभूति सिंह

एंकर-भागलपुर में आए दिन जाम की समस्या लगी रहती है उसका मुख्य कारण है सड़कों के किनारे अस्थाई रूप से दुकान का लगना और मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों का पार्किंग करना जिसके चलते पूरे शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।

शहर में जाम से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आज कई अस्थाई दुकानों पर बुलडोजर चलवाई है। ताजा मामला नाथनगर मुख्य बाजार की है, भागलपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा आज नाथनगर के सुभाष चौक से मदनीनगर चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया।

टीम का नेतृत्व कर रहे नाथनगर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कंचन कुमार ने बताया कि अभियान की शुरुआत सुभाष चौक से होकर गोलदार पट्टी,रेलवे स्टेशन,बाबा मनसकामना नाथ चौक,नाथनगर थाना चौक होते हुए मद्नीनगर चौक तक

https://fb.watch/hV4fv_KIGi/

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे दोनो ओर सजी अस्थाई दुकानों को हटाया गया है। दुबारा अतिक्रमण लगने पर दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माने की राशि भी वसूली गई।

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें