MNV News

Latest Breaking News

अपहरण मामले में फुलौत ओपी पुलिस ने नवगछिया के दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

अपहरण मामले में फुलौत ओपी पुलिस ने नवगछिया के दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

न्यूज चौसा मधेपुरा से मोहम्मद अनसार आलम की रिर्पोट

फुलौत ओपी थाना अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के धनेशपुर वार्ड संख्या-09 निवासी रामस्वरूप मंडल की पुत्री पार्वती देवी ने अपने पिता के अपहरण होने का मामला फुलौत ओपी को दर्ज कराई थी, पार्वती देवी ने बताया कि नवगछिया के इस्लामपुर निवासी निलेश कुमार पिता दिनेश चौधरी अशोक बिहारी पिता भुजंगी मंडल, मेरे पिता से पैसों की लेनदेन को लेकर बीते 2 दिन पूर्व रात्रि के वक्त बाइक से उठाकर ले गए । मोबाइल से बात होने क्रम मेरे पिता जी के साथ तरह-तरह की घटना करने की धमकी देने की बात की जाती थी।

वही इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पुo निo सह उदाकिशुनगंज थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, चौसा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार, फुलौत ओपी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार यादव उदाकिशुनगंज थाना एवं चौसा थाना व फुलौत ओपी थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटा के अन्दर अपहृत रामस्वरूप मंडल को सोमवार को संध्या क़रीब सात बजे प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों के घर नवगछिया के इस्लामपुर से बरामद किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर क़रीब 01:45 बजे फुलौत ओपी थाना अध्यक्ष अनिल यादव को सूचना मिली

कि एक युवक रामस्वरूप मंडल उम्र करीब 39 वर्षीय पिता स्वर्ग चमरू मंडल ग्राम धनेशपुर वार्ड नंबर 3 थाना चौसा ( फुलौत ओपी) जिला मधेपुरा का अपराह्न कुछ कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कर ली गई है। आवेदिका पार्वती देवी पिता रामस्वरूप मंडल ग्राम धनेशपुर वार्ड नंबर 3 थाना चौसा (फुलौत ओपी) जिला मधेपुरा के अवेदन के अधार पर चौसा (फुलौत ओपी) थाना कांड संख्या 293/22 धारा 365/34 प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा घटना की जानकारी तुरंत वरीय आधिकारी को दी गई।

पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।और तुरंत करवाई करते हुए,8 घंटे के अन्दर अपहृत रामस्वरूप मंडल को सोमवार को संध्या क़रीब सात बजे प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों के घर नवगछिया के इस्लामपुर से बरामद किया गया। इस कांड के अपहृत के साथ दो प्राथमिकी के नामजद अभ्युक्त निलेश कुमार उम्र करीब 19 वर्षीय पिता दिनेश चौधरी, अशोक बिहारी उम्र करीब 39 वर्षीय पिता स्वर्ग भुजंगी मंडल दोनों ग्राम इस्माइलपुर, थाना इस्माइलपुर, जिला नवगछिया (भागलपुर ) को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

अपहरण मामले में फुलौत ओपी पुलिस ने नवगछिया के दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार- youtube

अपहरण मामले में फुलौत ओपी पुलिस ने नवगछिया के दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार- facebook

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें