MNV News

Latest Breaking News

ज्वेलरी की दुकान से साडे सात लाख रुपये की चोरी, दुकान के ही 3 कर्मचारियों पर आरोप

ज्वेलरी की दुकान से साडे सात लाख रुपये की चोरी, दुकान के ही 3 कर्मचारियों पर आरोप

संवाददाता विभूति सिंह

एंकर-भागलपुर,बांका के अमरपुर स्थित प्रकाश ज्वेलर्स से कल देर रात डेढ़ सौ ग्राम सोना जिसकी अनुमानित कीमत लगभग साढे सात लाख है की चोरी हो गई थी। जिस पर दुकानदार नीरज पोद्दार के द्वारा अमरपुर थाने में चोरी की घटना को लेकर मामला दर्ज कराया था।

जिसमें दुकान में काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाया गया था। वही व्यापारी के द्वारा भागलपुर स्वर्णकार संघ को भी चोरी के आरोपियों का फोटो भेजा गया था। जिसको लेकर सुबह से ही स्वर्णकार आरोपियों की तलाश कर रहे थे।

जिनमें से दो आरोपियों को स्वर्णकारओने स्टेशन चौक के पास पकड़ लिया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि दुकान में काम कर रहे कर्मचारी के द्वारा सीसीटीवी कैमरे का भी तार काट दिया गया था और यह लोग यहां सोना बेचने के लिए आए हुए थे।

लेकिन स्वर्ण कारों के हत्थे चढ़ गए। वही पुलिस अब दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है और अमरपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

ज्वेलरी की दुकान से साडे सात लाख रुपये की चोरी, दुकान के ही 3 कर्मचारियों पर आरोप faCEBOOK

ज्वेलरी की दुकान से साडे सात लाख रुपये की चोरी, दुकान के ही 3 कर्मचारियों पर आरोप YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें