MNV News

Latest Breaking News

निकाय चुनाव की मतगणना पूरी, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में खुशी की लहर

भागलपुर में प्रथम चरण में हुए 5 नगर पालिका के चुनाव की मतगणना अहले सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी थी जिसे दोपहर 1 बजे तक पूरा कर लिया गया। वोटों की गिनती इस बार ऑनलाइन माध्यम से की गई।

मतगणना बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के परिसर में चल रहा था। चुनावी मैदान में 543 उम्मीदवार थे, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में अलग ही खुशी देखने को मिली वहीं समर्थकों द्वारा फूल का माला पहना कर व गुलाल लगा कर विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया ।

निकाय चुनाव का मतगणना 15 हॉल में हुई । इसके लिए 105 टेबल बनाए थे। सुल्तानगंज व नवगछिया के नगर परिषद के लिए 30 टेबल बनाए गए थे तो कहलगाँव, पीरपैंती और अकबरनगर के लिए 15 टेबल पर मतगणना चल रही थी।

5 पार्षद, 5 उपमुख्य पार्षद और 95 वार्ड पार्षद पद की गिनती हुई पूरी। मतगणना को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाया गया। एडीएम, एसडीएम व अन्य अधिकारी खुद से मॉनिटरिंग कर रहे थे। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे।
5 निकायों में विजयी मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के नाम कुछ इस प्रकार हैं
अकबरनगर नगर पंचायत से विजयी
मुख्य पार्षद – किरण देवी,
उप मुख्य पार्षद – अनिल कुमार
कहलगांव नगर पंचायत से
मुख्य पार्षद- संजीव कुमार
उप मुख्य पार्षद – रेखा कुमारी
पीरपैंती नगर पंचायत से
मुख्य पार्षद – सोनिका देवी,
उप मुख्य पार्षद- साबरीन खातून
सुल्तानगंज नगर परिषद से
मुख्य पार्षद – राज कुमार
उप मुख्य पार्षद – नीलम देवी
नवगछिया नगर परिषद से
मुख्य पार्षद – प्रीति कुमारी
उपमुख्य पार्षद – रश्मि रथी

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

निकाय चुनाव की मतगणना पूरी, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में खुशी की लहर FACEBOOK

निकाय चुनाव की मतगणना पूरी, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में खुशी की लहर YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें