MNV News

Latest Breaking News

नगर पंचायत चुनाव का प्रक्रिया अंतिम चरण पर।

नगर पंचायत चुनाव का प्रक्रिया अंतिम चरण पर।

संवाददाता।
कुरसेला/ कटिहार,

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को उप समाहर्ता तथा जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने नगर पंचायत के चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी पीठासीन पदाधिकारियों ,दंडाधिकारीयों तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि किस तरह नगर पंचायत चुनाव को सफल बनाना है।

मालूम हो कि कुर्सेला नगर पंचायत चुनाव का चुनाव 18 दिसंबर को होना है चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इस में मुख्य पार्षद पद के लिये 8 प्रत्याशी, उप मुख्य पार्षद के लिए 8 प्रत्याशी तथा 13 वार्डो में वार्ड पार्षद के लिए 82 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला कल इवीएम मशीन में कैद हो जाएगा।

वही कुर्सेला नगर पंचायत में 13 वार्ड के लिए 11924 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।जिसमें पुरुष 6178 तथा महिला 5746 मतदाता पहली बार नगर पंचायत के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

पहले चरण में नगर पंचायत चुनाव को लेकर 17 बूथ बनाए गए हैं। 17 बूथों में एक पिंक बूथ दो आदर्श बूथ और एक वेब टेलीकास्ट बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथो पर चुनाव कर्मी पहूँच गए हैं।

जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रवि शंकर उरांव तथा उपसमाहर्ता विजय कुमार ने बताया कि निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण माहौल मे नगर पंचायत कुरसेला का चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है। सभी चुनाव कर्मी अपने – अपने बूथो पर पहुंच गए है। ईवीएम मशीन दंडाधिकारी शनिवार की रात मे सभी 17 बूथो पर पहूचा देंगे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

नगर पंचायत चुनाव का प्रक्रिया अंतिम चरण पर। YOUTUBE

नगर पंचायत चुनाव का प्रक्रिया अंतिम चरण पर। FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें