MNV News

Latest Breaking News

कुर्सेला में नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न।

कुर्सेला में नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न।

फोटो- बूथ का प्रवेच्छन करते हुए पदाधिकारियों का।

फोटो – अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदाता

संवाददाता।
कुरसेला /कटिहार,

नगर पंचायत कुरसेला का चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 17 बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में शाम के 6:00 बजे तक संपन्न हो गया। शाम 6:00 बजे तक कुर्सेला नगर पंचायत के लिए कुल 8552 जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें पुरुष मतदाताओं कि संख्या 4407 और नवमी दोनों महिलाओं की संख्या 4145 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल मतदान की प्रतिशत 71.53% रही। कुर्सेला नगर पंचायत के 98 प्रत्याशियों की किस्मत आज 6:00 बजे इबीएम में कैद हो गई।
जिसमें पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही मतदान शुरू होने के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की गति धीमी रही दोपहर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की नग्नता देखी गई।

इसके बाद दोपहर 3:00 बजे के बाद पुनः मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

जिसके कारण कई बूथों पर शाम के 6:00 बजे तक मतदान कराया गया ।मतदान कराने को लेकर प्रशासन द्वारा सेक्टर ओर जोनल दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी जो दिन भर चुनाव कार्य की निगरानी में लगे रहे ।सनद रहे कि कुर्सेला पश्चिमी मुरादपुर पंचायत के नगर पंचायत में पहली बार परिवर्तित होने के कारण युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासी उत्साहित थे।

युवा वर्ग व बुद्धिजीवी ने पंचायत में विकास के नाम मतदाओ ने मतदान किया।
वही कुछ मतदान केंद्रों पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरुषों ने मतदान कर जनतंत्र की मजबूती के लिए अपना बहु मुल्य वोट डाला नगर पंचायत चुनाव को लेकर दोपहर बाद आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार दल बल के साथ मतदान केंद्रों का दौरा किया ।

कुल मिलाकर कुर्सेला नगर पंचायत के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया।

नगर पंचायत में नगर पंचायत चुनाव को लेकर कई दिनों का रेस थमा :-

कई दिनों का नगर पंचायत में चुनाव को लेकर जोर शोर थम सा गया मतदाताओं ने भी आज चैन की सांस ली घर पर दिनभर प्रत्याशियों और समर्थकों के हुजूम से अधिकांश मतदाता परेशान थे चेहरे पर जबरन मुस्कुराहट के भाव तो लाने थे। उधर प्रत्याशियों के खेमे में उम्मीद और नाउम्मीदी दोनों के भाव दिख रहे हैं। कुछ तो अपनी जीत के प्रति सशंकित से आश्वस्त देख रहे हैं तो अधिकांश के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुर्सेला में नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न। FACEBOOK

कुर्सेला में नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न। YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें