MNV News

Latest Breaking News

जश्न-ए-मिलादुन्नबी एवं शमा महफिल मैं उमड़ी अकीदतमंदो की भीड़

भागलपुर के हबीबपुर पश्चिम टोला देर रात कुमारी बीबी के मजार पर मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। वहीं
नौजवान कमेटी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में देश के नामचीन उलेमाओं ने शिरकत की।

वहीं मगरिब की नमाज़ के बाद मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। कॉन्फ्रेंस में भागलपुर खानकाह शहबाजिया के सैय्यद शाहनवाज शहबाजी, हजरत की शान में तकरीर और नातिया कलाम मैं हाफिज गुलजार,

मेराज वारसी भागलपुरी,अकमल रजा,अकमल नकीब, सफी रजा भागलपुरी। देर रात तक महफिल का संचालन कर रहे थे वहीं हाफिज गुलजार ने महफिल में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया और सभी लोग झूमने लगे देर रात के बाद शमा महफिल कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शफी आलम एवं मासूम वारसी ने शमा महफिल उपस्थित लोगों का हजरत की शान में जमकर कलाम पेश किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के संचालक अध्यक्ष मोहम्मद मेहताब आलम,मोहम्मद रेहान उर्फ हीरा, मोहम्मद लड्डन, मोहम्मद टिक्कू,मोहम्मद फूल, मोहम्मद कैफे, मोहम्मद लल्लू, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद हीरो एवं कई लोग मौजूद थे!

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

जश्न-ए-मिलादुन्नबी एवं शमा महफिल मैं उमड़ी अकीदतमंदो की भीड़ youtube

जश्न-ए-मिलादुन्नबी एवं शमा महफिल मैं उमड़ी अकीदतमंदो की भीड़ facebook

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें