MNV News

Latest Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का सात निश्चय योजना हो रहा चकनाचूर अनुरक्षक महोदय कर रहे हैं पीने के पानी से खेत पटवन

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के राजगाँव पंचायत के गौरीपुर गांव के वार्ड नम्बर 9 के पूर्व जल नल अनुरक्षक के पति रविशंकर पांडेय उर्फ कन्हैया पांडेय तथा मृत्युंजय पांडे के द्वारा पीने के पानी से रोजाना खेत में लगे फसल की सिंचाई किया जा रहा था।

तभी ग्रामीणों द्वारा गुप्त सूचना स्थानीय वार्ड सदस्य सिंटु पांडेय को मिली, वो मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वार्ड 9 के जल नल अनुरक्षक पति रविशंकर पांडेय जल मीनार से लंबी पाइप लगा कर खेत में पानी दे रहे थे।

तभी स्थानीय वार्ड सदस्य सिंटु पांडेय वहां पहुंचे और रविशंकर पांडेय को खेत में पानी देने से मना किया तो, वहां अनुरक्षक के सभी पारिवारिक सदस्य वार्ड सदस्य सिंटू पांडे के साथ अभद्र व्यवहार तथा गाली गलौज करने लगे।

साथ ही धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की गई तभी ग्रामीणों ने बीच बचाव कर सिंटू पांडे को घर भेजा।इस घटना की जानकारी जैसे मुखिया संतोषी मुर्मू को मिली तो उनके द्वारा पंचायती राज सरकार भवन में उपमुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह तथा राजगाँव पंचायत के सभी वार्ड सदस्य के साथ बैठक कर इस घटना पर गहरी चिंता जताई और प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र दे कार्यवाही करने की मांग की ।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का सात निश्चय योजना हो रहा चकनाचूर अनुरक्षक महोदय कर रहे हैं पीने के पानी से खेत पटवन facebook

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का सात निश्चय योजना हो रहा चकनाचूर अनुरक्षक महोदय कर रहे हैं पीने के पानी से खेत पटवन youtube

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें