MNV News

Latest Breaking News

सहरसा में STF टीम की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार।

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां पटना STF टीम की ने बनमा इटहरी पुलिस की सहयोग से बनमा मोड़ के समीप से बाइक सवार दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर के पास से पाँच पिस्टल,दस मैगजीन,दो मोबाइल व एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है।

बनमा इटहरी ओपी में प्रेसवार्ता के दौरान सिमरी बख्तियारपुर DSP इम्तियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि दो हथियार तस्कर जिनका नाम मो0 मेराज व मो0 इब्राहिम है जो खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह दोनों हथियार तस्कर खगड़िया जिले से हथियार लेकर खपाने के लिए बनमा आए थे।वहीं पटना STF की टीम और बनमा ओपी पुलिस की सहयोग से बनमा मोड़ के समीप से दोनों हथियार तस्कर को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं।साथ ही गिरफ्तार तस्करों की आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुट गई

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

सहरसा में STF टीम की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार। YOUTUBE

सहरसा में STF टीम की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार। FACEBOOK

 

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें