MNV News

Latest Breaking News

13नवम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा बेंलो के मैदान पर ।

कार्तिक पूर्णिमा मेला के शुभ अवसर पर बेले कला के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर 44 वा फुटबॉल मैंच बेंलो क्रीड़ा मैदान पर बुधवार को महिला फुटबॉल मैच पटना बनाम नरकटियागंज के बीच खेला गया
वही नरकटियागंज के टीम ने तीन गोल से जीत दर्ज की।


मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा खिलाड़ियों के द्वारा बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया गया खेल में किसी एक को जितना ही है किसी एक को हारना ही है ।

हारे हुए टीम के बारे में कहा आज वह उपविजेता हुए हैं तो कल वह विजेता भी होंगे। जब महिला सशक्तिकरण की बात चलती है तो मैदान पर महिला खिलाड़ी या बेटी को देखने के बाद बहुत खुशी होती है।

आप लोग अच्छे खेलें बेहतर खेलें इस खेल के आयोजन करता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।जो आज के युग में दुनिया बहुत सेफरेट होती जा रही है बच्चे मैदान छोड़ मोबाइल पर गेम के पीछे लगे रहते हैं तो यहां के कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चे को मैदान पर लाने का काम किया है। खेल के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ता रहे खेल कमेटी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं ।

साथ साथ जीते हुए टीम को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कप देकर सम्मानित किया। तो बेला पंचायत के मुखिया दयानंद कुमार यादव द्वारा उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। मेला अध्यक्ष अमित आनंद द्वारा बाहर व,ग्रामीण स्तर से आए हुए मुख्य अतिथियों को डेयरी देकर सम्मानित किया गया।

13नवम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा ।

मौके पर उपस्थित मेला अध्यक्ष अमित कुमार आनंद, रामेश्वर यादव, बिंदेश्वरी यादव शिक्षक, पैक्स अध्यक्ष पिंटू यादव, संजय भारती, पंचायत समिति चंद्रकांत राम, नीरज कुमार, राजीव रंजन, संटु कुमार, विष्णुदेव ठाकुर,अवधेश यादव, नरसिंह यादव,अनिल राज, बुद्धदेव शर्मा ,अशोक मंडल, इत्यादि हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

13नवम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा बेंलो के मैदान पर । youtube

13नवम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा बेंलो के मैदान पर । facebook’

13नवम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा बेंलो के मैदान पर । instagram

 

 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें