MNV News

Latest Breaking News

डीएम व एसएसपी ने कई छठ घाटों का लिया जायजा, साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता इंतजाम का दावा

डीएम व एसएसपी ने कई छठ घाटों का लिया जायजा, साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता इंतजाम का दावा

भागलपुर, चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की ख्याल रखा जा रहा है। जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन। एसएसपी बाबूराम।

video देखने के लिए निचे के link पर क्लिक करें –  

डीएम और एसएसपी ने कई छठ घाट का लिया जायजा साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता इंतजाम का व्यवस्था का दावा facebock

डीएम और एसएसपी ने कई छठ घाट का लिया जायजा साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता इंतजाम का व्यवस्था का दावा youtube

सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात। ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार। डीडीसी प्रतिभा रानी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर बृजेश कुमार एवं कई पदाधिकारियों ने भागलपुर के शहरी इलाके के छठ घाटों का जायजा लिया।

जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पहले बरारी गंगा घाट का जायजा लिया। और उसके बाद नाव के जरिए कहलगांव की ओर रवाना हुए। एसएसपी बाबूराम सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात गंगा घाट पर पहुंचे।

और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी बाबूराम ने बताया कि फोर्स और दंडाधिकारी वीडियोग्राफर की तैनाती कर दी गई है गोताखोर एसडीआरएफ की टीम भी कई महत्वपूर्ण घाटों पर तैनात रहेंगी। पैरामिलेट्री के कंपनी आई है। चार महत्वपूर्ण घाटों पर तैनाती कर दी गई है। कुछ घाटों को चिन्हित किया गया है।

जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़ी इंतजाम किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि शहर में जाम की समस्या ना हो इसको लेकर ट्रैफिक कंट्रोल की भी व्यवस्था की गई है। शहर में दो दिनों के लिए भारी वाहन पर प्रतिबंध रहेगा।

छठ घाटों पर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां पर लोग वाहन को पार्किंग कर सकता है !

बाईट:-बाबूराम, एसएसपी भागलपुर

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें