MNV News

Latest Breaking News

जब विदेश में रहना था तो मुझे क्‍यों लाए? शादी के पांचवें दिन सऊदी चले गए पति को वीडियो कॉल कर पत्‍नी ने लगा ली फांसी

लड़की ने विदेश में रह रहे पति को वीडियो कॉल कर कहा कि जब विदेश में रहना था तो शादी क्यों की। फिर उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से युवती के परिवार में कोहराम मच गया है।

जब विदेश में रहना था तो मुझे क्‍यों लाए? शादी के पांचवें दिन सऊदी चले गए पति को वीडियो कॉल कर पत्‍नी ने लगा ली फांसी
शादी के बाद पति के साथ महज चार दिन गुजारने वाली युवती ने शुक्रवार को विदेश में रह रहे पति को वीडियो कॉल की। कहा कि जब विदेश में रहना था तो शादी क्यों की। फिर उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से युवती के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पूरामुफ्ती पुलिस पहुंची। विधिक कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि ग्लास फैक्ट्री, बम्हरौली निवासी जिलानी ने अपनी बेटी जरीना की मई 2022 में सारंगपुर, घूरपुर निवासी अफजल से निकाह किया था। शादी के पांचवें दिन अफजल नौकरी करने सऊदी चला गया। पति के जाने के बाद जरीना अपने मायके आ गई। शुक्रवार शाम को जिलानी अपने काम पर निकला था।

उसकी बेटी जरीना वीडियो कॉल करके अपने पति से बात कर रही थी। शादी के बाद तत्काल विदेश चले जाना और जल्दी न लौटने को लेकर बातचीत चल रही थी। जरीना की मां ने उनकी बातचीत सुनी थी तो वह कमरे से बाहर चली गईं। इस दौरान जरीना ने कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह फांसी लगाकर जान दे देगी। वीडियो कॉल पर बातचीत चल रही थी कि युवती ने कमरे में फांसी लगा ली।

इधर, जब अफजल को कुछ गड़बड़ लगा तो उसने परेशान होकर अपनी सास के मोबाइल पर कॉल की। इसके बाद जरीना की मां कमरे में पहुंची। तब तक देर हो चुकी थी। युवती फांसी पर लटकी मिली। जांच के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें