MNV News

Latest Breaking News

बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल में गेस्ट ने पी शराब, यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट को निकाला, छात्रों का धरना शुरू

वाराणसी में बीएचयू के बिड़ला सी छात्रावास से निकाले जाने पर छात्र धरना दे रहे हैं।  छात्रों ने कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए धरना शुरू किया है।

बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल में गेस्ट ने पी शराब, यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट को निकाला, छात्रों का धरना शुरू
बीएचयू के बिड़ला सी छात्रावास से निकाले जाने पर छात्र बुधवार की देर रात से धरने पर बैठे हैं। छात्र सामंत कुमार को बिना सूचना हॉस्टल में गेस्ट रखने पर यह कार्रवाई की गई है। छात्रों ने कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए धरना शुरू किया है।

फिलॉसफी विभाग के छात्र सामंत कुमार को दो दिन पहले हॉस्टल के अपने रूम में अनधिकृत तरीके से गेस्ट रखने पर नोटिस दी गई थी। बुधवार को उससे कमरा खाली करा लिया गया। आरोप है कि छात्र ने गेस्ट के बारे में वार्डेन को सूचना नहीं दी और इस अतिथि ने हॉस्टल में शराब पी थी। बुधवार को हॉस्टल खाली करने के आदेश पर छात्रों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों के यहां दौड़भाग का कोई परिणाम न निकला तो देररात से छात्र धरने पर बैठ गए। कुछ छात्रों ने पेड़ की डालियां तोड़कर सड़क पर फैला दी।

छात्रों का कहना था कि हॉस्टल में गेस्ट रजिस्टर तक नहीं है जिसपर वह गेस्ट की सूचना अंकित कर सकें और बाहर से आने वाले गेस्ट को ठहराने के लिए उनके पास कोई और जगह नहीं। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल से निकाले जाने के बाद उनके पास सड़क पर सोने के अलावा कोई रास्ता नहीं। छात्रों ने कहा कि न्याय मिलने तक वह सड़क पर ही रहेंगे।

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें