MNV News

Latest Breaking News

ऊना से चौथी वंदे भारत ट्रेन रवाना, पीएम ने डबल इंजन सरकार के गिनाए फायदे

Narendra Modi Himachal Visit, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीरवार को नौ दिन के अंदर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। देश में यह चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई।

 

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऊना से देश की चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
  2. ऊना में बल्‍क ड्रग पार्क का नींव पत्‍थर रखा। बल्‍क ड्रग पार्क शुरू होने से देश दवाओं के लिए काफी हद तक आत्‍मनिर्भर बनेगा।
  3. चंबा चौगान में पीएम मोदी विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तीसरे चरर्ण का शुभारंभ करेंगे।

 Narendra Modi Himachal Visit, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीरवार को नौ दिन के अंदर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने दिल्‍ली की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। हिमाचल को संसद की सीटों पर आंक कर तवज्‍जो नहीं दी गई। पीएम ने कहा यह तो शुरुआत है, डबल इंजन की सरकार कई लाभ हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। देश में यह चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई। बल्‍क ड्रग पार्क व आइआइआइटी परिसर का भी शुभारंभ किया। मोदी ऊना में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ऊना के बाद चंबा के चौगान में रैली को संबोधित करेंगे। चंबा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दो विद्युत प्रोजेक्‍ट की आधारशिला रखेंगे।

 

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें