MNV News

Latest Breaking News

मुलायम सिंह यादव की हालत आज और बिगड़ी, मेदांता अस्पताल ICU में भर्ती, कि जा रही लाइफ सेविंग ड्रग्स

मेदांता अस्पताल के डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि मुलायम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को और बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

बता दें कि, 82 वर्षीय सपा नेता मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। पिछले रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

मुलायम सिंह वह वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें