MNV News

Latest Breaking News

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे बिहारीगंज विधानसभा वर्तमान विधायक ने ठगा नहीं :- विजय कुमार सिंह।

उदाकिशुनगंज से नवीन कुमार की रिपोर्ट

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे वर्तमान विधायक ने ठगा नहीं :- विजय कुमार सिंह।

परिचय:- क्षेत्र भ्रमण करते लोजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिंह बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी विजय सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गावों के पब्लिक से मुलाकात करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने पिपरा करौति बड़ी एवं छोटी बाड़ा खोखशी, अमौना, पीङनगर, रामगंज, मझुआ, श्याम, मोहम्मद पुर, झंझरी, तिरासी, ललिया टोला आदि गांव के लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में डॉ रेनू कुशवाहा ने जो विकास किया था जो सङकें बनवाई थी देख रेख के अभाव में वह बिल्कुल बदहाल हो चुकी है। 5 साल के दौरान क्षेत्र में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है। विकास के दिशा में कोई पहल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक क्षेत्र के लोगों का सिर्फ शोषण किया है और ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे वर्तमान विधायक ने उसे ठगा नहीं। विधायक अपने परिवार, अपने गांव समाज, अपने क्षेत्र के लोगों, अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम किया है। सभी लोग विधायक के कार्यकलाप से विक्षुब्ध हो चुके हैं। क्षेत्र में जदयू विधायक का जनाधार समाप्त हो चुका है। भ्रमण के दौरान लोगों की अपार जनसमूह उमर रहे हैं इससे साफ स्पष्ट होता है कि बिहारीगंज विधानसभा का हर एक जनता लोजपा के साथ हैं। विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं के नाम पर लूट घसोट मचाई गई है। योजनाओं में कमीशन खोरी कार्यालयों में घूसखोरी पूरी तरह से बढ़ गई है आम लोग तरसते हैं क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने बताया कि बिना पैसे का कार्यालय में एक भी काम नहीं होता है कोई सुनने के लिए भी तैयार नहीं होता है। यहां के अफसर विधायक की भी नहीं सुनते हैं तो आम लोगों की क्या सुनेंगे। क्षेत्र के लोगों के लिए जल नल योजना छलावा साबित हुआ है किसी भी गांव में किसी के घर तक नल का जल नहीं पहुंचा है। गाॅव घर के लोग एक एक बूंद स्वच्छ पेयजल को तरस रहे हैं। मौके पर विवेकानंद सिंह, दिलीप मेहता, नीरज कुमार, विकास मेहता, अजय मेहता, अशोक मेहता, जितेन्द्र मेहता, आदि मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें