MNV News

Latest Breaking News

भ्रष्टाचार मुक्त बिहारीगंज विधानसभा बनाने के लिए लोजपा को समर्थन करें :- विजय कुमार सिंह

मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

भ्रष्टाचार मुक्त बिहारीगंज विधानसभा बनाने के लिए लोजपा को समर्थन करें :- विजय कुमार सिंह


क्षेत्र भ्रमण करते लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह।

बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी कर दिया है। इसी क्रम में वे विधानसभा क्षेत्र के ग्वालपाड़ा, शाहपुर, सिंदवाड़ी, सरौनी कला, उदाकिशुनगंज, मधुबन, बीड़ी रणपाल, गमैल, बिहारीगंज, कोल्हायपट्टी डुमरिया, मुरलीगंज बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर बिहारीगंज विधानसभा को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए लोगों से लोजपा को समर्थन कर स्वंय के लिए समर्थन और चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 15 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार को खोखला बना दिया है। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश ने सृजन घोटाला में 8 हजार करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला किया है। बिहार में एस्टीमेट घोटाला जारी है। काम के अनुपात में दोगुने राशि का एस्टीमेट बनाया जाता है। जैसे 50 लाख में होने वाले काम का एस्टीमेट एक करोड़ का बनाया जाता है। विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारियों इंजीनियरों के नेक्शेस से आधे से अधिक राशि का बंदर बाँट किया जाता है। आम लोगों को पता तक नहीं चलने देता है। आम लोग वही फटेहाली और बधाई में अपना जीवन जीने को मजबूर रहते हैं। अब तो हालात ऐसी हो गई है लोग जिंदा रहने को है विकास समझ रहें हैं। 15 साल नीतीश के शासन काल में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सङक, पानी, बिजली, एवं मुलभुत सुविधाओं व कल्याणकारी योजनाएँ का विकास के बदले विनाश कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि नया बिहार, युवा बिहार, प्रगतिशील बिहार, बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के निर्माण के लिए चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करना होगा क्योंकि चिराग का कहना है कि विपक्षी लङ रहे हैं हमसब पर राज करने के लिए और हमसब लङ रहे हैं बिहार पर नाज करने के लिए। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ सेल जिला अध्यक्ष सह मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार उर्फ बोआ सिंह, रघु प्रसाद सिंह, पंसस सत्यनारायण मेहता, निलेश सिंह, नीरज कुमार, यशवंत मेहता उर्फ मुन्ना मेहता, प्रभाष मेहता उर्फ पिंटु मेहता, कुमारी संगीता सिंह, जाँनसन दास, रामस्वरुप मेहता, जय किशोर ठाकुर, विपिन कामति, विकास मेहता, अनिल मेहता, दिलीप मेहता, जितेन्द्र मेहता आदि शामिल थे।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें