MNV News

Latest Breaking News

5 साल के दौरान वर्तमान विधायक क्षेत्र का विकास को छोड़ खुद के विकास में लगे रहे :- सुभाषिनी यादव बुंदेला

उदाकिशुनगंज से नवीन कुमार की रिपोर्ट

5 साल के दौरान वर्तमान विधायक क्षेत्र का विकास को छोड़ खुद के विकास में लगे रहे :- सुभाषिनी यादव बुंदेला

बिहारीगंज विधानसभा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी यादव गुरुवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में कांग्रेस अध्यक्ष खोखा सिंह आरजेडी युवा प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार एवं कॉन्ग्रेस पंचायत अध्यक्ष शमशेर के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से क्षेत्र के समस्याओं के बारे में रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने बड़ाही आनंदपूरा, यादव नगर, उदा, आनंदपुरा विसहरिया, नेमुआ बराही गोठ, बड़ाही पश्चिम टोला, नुनूलाल टोला, पिपरा करौति, करौति बाजार, छर्रापट्टी, मेहता टोला, मंडल टोला, रामपुर जोङा, मस्जिद टोला, ब्राह्मण टोला, रामपुर जोङा गौठ, महतो टोला, बसगढा, उझानी टोला आदि गांव के लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहारीगंजविधानसभा क्षेत्र मैं लोगों को विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ ग्रस्त इलाका है यहां पर पक्की सड़क बेहतर इलाज की व्यवस्था अच्छे शिक्षण संस्थान उद्योग धंधे आदि की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि 5 साल के दौरान वर्तमान जदयु विधायक ने क्षेत्र का विकास को छोङ खुद का विकास करने में लगा रहा। गरीबों की झोपड़ी को महल में तब्दील करने के बजाए विधायक 5 सालों तक खुद अपना महल तैयार करवाने में लगे रहे। क्षेत्र में विधायक ने सात निश्चय योजना को लूट निश्चय योजना में बदल कर रख दिया। क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया गली नली योजना बिल्कुल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है गांव मोहल्ले में एक भी सड़क चलने लायक नहीं है। क्षेत्र के लोगों के लिए जल नल योजना छलावा साबित हुआ है किसी भी गांव में किसी के घर तक नल का जल नहीं पहुंचा है। करोड़ों की राशि की बंदरबांट हुई है गाॅव घर के लोग एक एक बूंद स्वच्छ पेयजल को तरस रहे हैं। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण यादव पूर्व मुखिया लाल यादव पप्पू छतरी विनोद हरेश आदि शामिल थे

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें