MNV News

Latest Breaking News

बिहारीगंज विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह नामांकन के बाद उदाकिशुनगंज के एसबीजेएस

उदाकिशुनगंज से नवीन कुमार की रिपोर्ट

बिहारीगंज विधानसभा का हर घर मेरा मायका:- डॉ रेनू कुमारी कुशवाहा।

बिहारीगंज विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह नामांकन के बाद उदाकिशुनगंज के एसबीजेएस मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे साथी दिवंगत रामविलास पासवान की ही इच्छा थी कि डॉ रेनू कुमारी कुशवाहा खगड़िया विधानसभा से चुनाव लड़े और विजय कुमार सिंह को बिहारीगंज विधानसभा से चुनाव लङाया जाए। यह बातें अपने पिताजी के गुजरने के बाद चिराग ने हमसे कहीं। इसलिए हमें चिराग ने लोजपा से टिकट देकर बिहारीगंज विधानसभा वासियों का सेवा करने भेजा है। आप सबों ने जो रेणु कुशवाहा के विधायकी काल में हमारी सेवा के बदले जो हमें मान सम्मान दिया उसी पूंजी को लेकर एक बार फिर आप सबों की सेवा करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। अगर इस बार आप लोगों ने हमें प्यार देकर सेवा करने का मौका दिया तो बिहारीगंज के बिधानसभा को एक बार फिर से सजाने और संवारने का काम करूंगा। चुनाव जीतने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, बेरोजगारी और पलायन रोकना, क्षेत्र में उद्योग धंधे को स्थापित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। खगड़िया विधानसभा से चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री डॉक्टर रेणु कुमारी कुशवाहा ने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा का हर घर हमारा मायका है। आज भी हमें इस विधानसभा के हर घर से जो बेटी का प्यार मिल रहा है इसी पूंजी को आपके बेटे विजय कुमार सिंह को देकर आप के सहारे छोरी जा रही हूं। आप लोगों ने जिस तरह इस बेटी को बिहारीगंज विधानसभा से तीन तीन बार रिकॉर्ड मतों से जीता कर विधानसभा भेजने का काम किया है उसी तरह इस बार भी एक-एक बोट बांग्ला छाप पर देकर विजय कुमार सिंह को रिकॉर्ड मतों से जीता कर विधानसभा भेजने का काम करिएगा विजय कुमार सिंह आपका बेटा बनकर तो रेनू कुमारी कुशवाहा आपकी बेटी बनकर सदैव आप सबों की सेवा करती रहूंगी। बिहारीगंज विधानसभा मैंने विकास की जो गंगा बहाकर मैंने सजाने और संवारने का काम किया विगत 5 साल में उसकी सूरत खस्ताहाल हो चुकी है। उसे फिर से सजाने और संवारने आपके बीच आपका बेटा विजय कुमार सिंह आया है। सभा की अध्यक्षता
कर रहे महिला सेल के लोजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी कुमारी ने कहा मध्यप्रदेश और हरियाणा के फेरे में पङकर तेजस्वी जैसे अशिक्षित लोगों के हाथों में सत्ता की बागडोर मत सोंपना। सोच समझकर एक-एक बोट बांग्ला छाप पर देकर विजय कुमार सिंह को जिताना और शिक्षित सुलझे हुए युवा नेतृत्वकर्ता चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना। तब जाकर बिहार में छात्र-छात्राओं महिलाओं को मान सम्मान प्राप्त होगा और बिहार एक नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढेगा। मौके पर मंच संचालन कर रहे लोजपा जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र भारती पुर्व पंसस सत्यनारायण मेहता, अवकाश प्राप्त शिक्षक राज किशोर पंडित, पूर्व विधायक की पुत्रवधू कुमारी संगीता सिंह, अन्नू सिंह, कमलेश्वरी मेहता, अजय कुमार, प्रभास कुमार मेहता, कपिल देव यादव, सुरेंद्र यादव, भजनानंद राय, विकास मेहता, पिंटू मेहता, नीरज कुमार, अजय मेहता, मुखिया विजय कुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि जय किशोर ठाकुर, सूर्यनारायण मेहता, वार्ड सदस्य धीरज कुमार मेहता, राहुल कुमार, प्रेमजीत कुशवाहा, मिथिलेश मेहता, सुनील सिंह, राजकिशोर मेहता, आदि ने भी सभा को संबोधित किया और विजय कुमार सिंह को बांग्ला छाप पर वोट देने की अपील की।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें