MNV News

Latest Breaking News

हथियार का भय दिखाकर व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट|

हथियार का भय दिखाकर व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट|

https://fb.watch/jI3qbTV99V/

मधेपुरा मुरलीगंज स्टेशन रोड में तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर पूर्णिया जिले के गुलाबबाग का एक मिरचाई व्यापारी से मुरलीगंज में लूटपाट की घटना का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित नीरज कुमार चौधरी ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया कि मैं सोमवार के शाम करीब 07:10 बजे मुरलीगंज बाजार से खुदरा मिरचाई बेचने वाले दुकानदार से अपना बकाया पैसा पांच लाख रुपया लेकर अपने स्टाफ ऋतिक कुमार के साथ ट्रैन पकड़ने मुरलीगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था।

 

मेरे साथ मुरलीगंज के व्यापारी मुकेश चौधरी भी थे। इसी बीच मुरलीगंज प्रखंड परिसर से उत्तर स्टेशन जाने वाली सड़क में अचानक तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मेरे बैग में रखे चार लाख तीस हजार रुपये एवं मेरे स्टाफ ऋतिक कुमार के बैग से 70 हजार रुपये ले लिया। तथा मेरे नोकिया तथा सैमसंग का मोबाइल लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है छानबीन की जारी है|

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें