MNV News

Latest Breaking News

हाईवा ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली , हुई मौत|

हाईवा ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली , हुई मौत|

 

परिजन ने ठेकेदार और कंपनी के मालिक पर साजिश के तहत हत्या करने का लगाया आरोप|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jHYVkgv5hC/

एंकर-भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है एक तरफ जहां प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई हथकंडे अपना रही है वहीं अपराधी अभी भी बेलगाम घूम रहे हैं और अपराधिक घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के लैलक का है, भागलपुर जिला के सबौर थाना क्षेत्र के लैलख के पास फोरलेन सड़क का काम कई महीनों से चल रहा है इसी फोरलेन में काम कर रहे नालंदा जिले का तेतर बीघा का रहने वाला हाईवा ड्राइवर सुबोध कुमार यादव की सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तकरीबन 11:00 बजे रात की है। जब ट्रक ड्राइवर मिट्टी गिराने का काम कर रहा था इसी बीच अपराधियों ने ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी।

वही वहां रह रहे काटने बताया कि ड्राइवर सुबोध काफी अच्छा इंसान था उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह मिट्टी गिरा रहा था तभी दो फायरिंग की आवाज हुई हम लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक वह वहां गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिरा हुआ था वही उस गार्ड ने बताया कि हो सकता है लैला के आसपास के रहने वाले अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि घटना के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। वही अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए हैं और परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार और कंपनी के मालिक पर साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं परिजनों ने कहा अज्ञात लोगों पर केस करूंगा, हमें इंसाफ चाहिए, वहीं पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें