MNV News

Latest Breaking News

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा पूरा शहर ।

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा पूरा शहर ।

https://fb.watch/jDHTSmSBD6/

रामनवमी के उपलक्ष पर हिंदुत्व सेवा संघ मुरलीगंज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रीराम भक्त हुए शोभायात्रा में शामिल
जिले के मुरलीगंज प्रखंड में रामनवमी के उपलक्ष्य पर आज एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।मानो पूरे शहर में श्री राम भक्तों का जनसैलाब आ गया हो, पूरा मुरलीगंज केसरियामय हो गया, मुरलीगंज के हिंदुत्व सेवा संघ द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य पर श्रीराम भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस भव्य शोभायात्रा में बच्चे बूढ़े जवान और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हजारों हजार की संख्या में श्री राम भक्त सड़क पर उतर आए और जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।इस शोभायात्रा में भव्य श्री राम की विशाल प्रतिमा विभिन्न जगहों से आए कलाकारों का नृत्य व अभिनय लोगों को खूब अपनी और आकर्षित किया वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। एसपी की टीम बिहार पुलिस की टीम दंगा नियंत्रण की टीम के अलावे टीम भी सुरक्षा में लगी हुई थी।

सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अजय नारायण यादव और इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल अपने पुख्ता दल बल के साथ। यह शोभायात्रा मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक से महावीर चौक, गौशाला, काशीपुर, मस्जिद चौक, हरिद्वार चौक, गोल बाजार, गुदरी हटिया चौक, मिडिल चौक, होते हुए वापस बड़ी महारानी मां दुर्गा मंदिर मुरलीगंज में शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुआ।हिंदुत्व सेवा संघ के द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान आरती और कई जगह शरबत, ठंडा पानी व भंडारा का भी आयोजन रखा गया। महाआरती में मुरलीगंज के प्रख्यात पंडित द्वारा काफी आकर्षक तरीके से और नेम निष्ठा से महाआरती का कार्यक्रम संपन्न किया गया।गौरतलब हो कि हिंदुत्व सेवा संघ मुरलीगंज के द्वारा यह शोभायात्रा निकाली जा रही है।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें