MNV News

Latest Breaking News

बिहार दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभातफेरी|

https://fb.watch/jsg2joLqN9/

बिहार दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभातफेरी|

मधेपुरा/ घैलाढ़: प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर सरकार के आदेश पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान बच्चे बिहार के सम्मान में नारे भी लगा रहे थे। मिली जानकारी अनुसार बता दें कि 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग करके बिहार को विधिवत अलग राज्य का दर्जा दिया गया था।

इस कारण बुधवार को बिहार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सभी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में बच्चों ने हिस्सा लिया। कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर में प्रधानाध्यापक विमल कुमार, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सहित क्षेत्र के अन्य कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी में बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराब बंदी, अपना बिहार कैसा हो, मुझे बिहारी होने पर गर्व है, पर स्लोगन बनाकर नारे लगाए गए। विद्यालयों में रंगोली, गीत संगीत आदि का आयोजन किया गया। बिहार राज्य के 111 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को बिहार दिवस के रूप में मनाया गया। जहां इस मौके पर प्रभास कुमार, संजय भारती, नंदन कुमार शिक्षासेवक, विद्यानंद सादा, दिनेश जयसवाल, अंजना देवी शारीरिक शिक्षक, प्रीति भारती, रामनंदन यादव, राणा प्रताप सिंह, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार, श्यामसुंदर ऋषिदेव, प्रदीप कुमार सहित कई सहायक शिक्षक उपस्थित थे I

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें