MNV News

Latest Breaking News

मानसी की बेटी आयुषी नंदन ने मारी बाजी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा मैं बनी टॉपर टॉपर|

लोकेशन खगड़िया बिहार
रिपोर्ट – रवि चौहान|

https://fb.watch/jpytboxWP6/

मानसी की बेटी आयुषी नंदन ने मारी बाजी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा मैं बनी टॉपर टॉपर|

 

फोटो: बिहार साइंस टॉपर आयुषी नंदन को बुके देकर बधाई देते उपसभापति पप्पू सुमन एवं सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह
मानसी(खगड़िया): नगर पंचायत मानसी मटिहानी निवासी सर्वेश कुमार सुमन उर्फ विकास यादव की पुत्री आयुषी नंदन ने बिहार साइंस इंटर टॉपर बनकर जिले ही नहीं आज पूरा बिहार गौरवान्वित हो रहा है।

मानसी की बिटिया आयुषी नंदन जो कर दिखाया है पूरा बिहार बधाई दे रहा है उपसभापति पप्पू सुमन बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता के सपनों को आयुषी नंदन ने कर के दिखा दिया की बेटी कमजोर नहीं है अगर ठान ले तो मंजिल आसान हो जाती है हमारी मानसी की बिटिया ने जो कर दिखाया है आज पूरा नगर पंचायत मानसी ही नहीं पूरा विहार उस पर नाज कर रहा है।आयुषी नंदन ने अपनी मंजिल को पाने के लिए दिन रात लगी रही उसी का फल आज उसे बिहार टॉपर के रूप में मिला है यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत होगा।मानसी की बेटी ने पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न खेलकूद में भी नाम रोशन करने का काम किया है।

सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने की बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है मैं बिहार टॉपर आयुषी नंदन के माता-पिता उनका पुरा परिवार को भी श्रेय देता हूं जिन्होंने बिटिया रानी को मंजिल की ओर ले जाने में मार्गदर्शन करने का काम किया।मैं उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने बिहार के पटल पर जिले को सम्मान दिलाने का काम किया।वार्ड पार्षद अमृत राज, अखिलेश राज, डेविड कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, विभूति कुमार,सनमुन कुमार बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें