MNV News

Latest Breaking News

सुपौल में उपेंद्र कुशवाहा ने हजारों की संख्या में नीतीश कुमार के विरोध में भरी हुंकार विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं|

सुपौल में उपेंद्र कुशवाहा ने हजारों की संख्या में नीतीश कुमार के विरोध में भरी हुंकार विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं|

एंकर– राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान शुक्रवार को सुपौल जिला के भगवानपुर पंचायत के सरकार भवन में पहुंचे। जहां उनके साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए नजर आए।

https://fb.watch/j2Qc-6kYzN/

इस दौरान भगवानपुर के पंचायत सरकार भवन में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार के शासन कार्यकाल पर जमकर भड़ास निकाला। बता दें बीते 28 फरवरी को पश्चिम चंपारण जिले से विरासत बचाओ नमन यात्रा पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा निकले हैं। शुक्रवार को उनका काफिला सर्वप्रथम सुपौल जिले के मझारी चौक पर पहुंचा।

जहां कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जिले के भपटियाही, पिपरा खुर्द, सिमराही बाजार, करजाइन मोतीपुर, रतनपुरा में पहले से इंतजार कर रहे उनके समर्थकों ने उन्हें बीच में रोक रोक कर उनका अभिवादन फूल माला पहनाकर किया।

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा विरासत बचाओ नमन यात्रा इस वजह से करनी पड़ रही है, क्योंकि नीतीश कुमार आगामी 2025 में आरजेडी के हाथों सौप रही है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार जिस बर्बादी की राह पर खड़ा था। अब सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर उन्हीं लोगों को सत्ता सौंपने जा रही है।

 

जिस को रोकने के लिए उन्होंने विरासत बचाओ नमन यात्रा के बूते आम लोगों को सावधान करने के लिए निकले हैं। साथ ही लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

बाइट — उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनता द|

संवाददाता:- चंदन भारती सुपौल बिहार|

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें