MNV News

Latest Breaking News

मुरलीगंज सामुदायिक अस्पताल में अब सोमवार बुधवार और शुक्रवार को होता है निशुल्क एक्सरे, जानकारी के अभाव में प्राइवेट क्लीनिक जाने को मजबूर है मरीज|

मुरलीगंज सामुदायिक अस्पताल में अब सोमवार बुधवार और शुक्रवार को होता है निशुल्क एक्सरे, जानकारी के अभाव में प्राइवेट क्लीनिक जाने को मजबूर है मरीज|

मुरलीगंज mnv news संवाददाता
बमबम कुमार|

https://fb.watch/jdiGEDf0a2/

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों जानकारी के अभाव में मरीज एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल से बाहर प्राइवेट क्लीनिक में जाने को मजबूर हैं दरअसल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में मात्र 3 दिन एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है जिस बात की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं है जिस वजह से लोग बैरंग वापस लौट जाते हैं बताया गया कि इससे पहले रोगी कल्याण समिति के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर एक्स-रे की मशीन रखी गई थी |

   

जिससे लोगों को एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी किंतु लेनदेन और संवेदक और अस्पताल प्रबंधन के बीच खटपट के बाद लंबे समय तक एक्सप्रेस सुविधा बाधित रही जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से संपन्न एक्सरे मशीन उपलब्ध कराया गया जहां टेक्नीशियन की तैनाती भी की गई है और निःशुल्क एक्सरे भी की जा रही है ।


एक्सरे रूम में तैनात टेक्नीशियन नागेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह में तीन दिन विभागीय निर्देशानुसार यहां निशुल्क एक्स-रे किया जाता है अभी फिलहाल 10 से 15 मरीज एक्स-रे कराने आते हैं। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन के अभाव में उनकी ड्यूटी सप्ताह में तीन दिन मुरलीगंज सीएचसी और तीन दिन कुमारखंड सीएचसी में लगाई गई।

 

वही इस मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर जहानाबाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है |

 

पहले लंबे समय तक एक्सप्रेस सुविधा बाधित रहने के कारण ही शायद लोगों को अब तक इसकी पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण सोमवार बुधवार और शुक्रवार के अलावे दिन आने वाले मरीज बैरंग वापस लौट जाते हैं जबकि लोगों की सुविधा और उनकी जानकारी के लिए जगह-जगह पर सूचना चस्पा किया गया है कि यहां सोमवार बुधवार और शुक्रवार को ही लक्ष्य की सुविधा उपलब्ध है।
मुरलीगंज से बमबम कुमार की रिपोर्ट

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें