MNV News

Latest Breaking News

भागलपुर पुलिस की तत्परता आई सामने, एक अपहृत व्यक्ति को सही सलामत किया बरामद|

भागलपुर पुलिस की तत्परता आई सामने, एक अपहृत व्यक्ति को सही सलामत किया बरामद|

पूरे शहर की नाकाबंदी करते हुए महज डेढ़ घंटे में केस का उद्भेदन करते हुए 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार|

 

संवाददाता विभूति सिंह

एंकर-भागलपुर,आज अपराहन 03:45 बजे भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR-10PB 8571) से कुछ अपराधी घूम रहे हैं, थोड़ी ही देर में पता चला कि एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है। उक्त संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर, अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें संजय कुमार सुधांशु विधि व्यवस्था अंचल भागलपुर, संजय कुमार सत्यार्थी थानाध्यक्ष, बरारी थाना कौशल भारती थानाध्यक्ष औद्योगिक परीक्षेत्र राजरतन थानाध्यक्ष, तिलकामांझी शामिल किए गए।

https://fb.watch/ieao6T18vh/

पूरी टीम ने सूचना के आधार पर अपहृत व्यक्ति के बारे में जानकारी ली, तत्पश्चात् पुरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई। आस-पास के जिलों को सूचित किया गया। तकनिकी कोषांग के सहायता से अपराधियों का पीछा कर स्कोर्पियो सहित 04 अपहरणकर्ता एवं 01 ड्राईवर को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे प्रकरण में नौगछिया पुलिस की भी मदद ली गई। इस प्रकार पूरे काण्ड का उदभेदन 01 घंटा 30 मिनट के अंदर अपहृत व्यक्ति की सही सलामत बरामदगी कर लिया गया।

अपहृत व्यक्ति की पहचान नवगछिया पकड़ा के जियालाल प्रसाद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार के रूप में हुई है यह घटना जीरो माइल सबौर रोड के जावेद गैरेज के पास से घटित हुई है वहीं अभियुक्त के रूप में गौरव कुमार सौरभ कुमार आशीष आनंद उदय कुमार और चालक संजीव सिंह के रूप में हुई है साथ ही पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया है।

 

हम यह कह सकते हैं कि भागलपुर पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए महज डेढ़ घंटे में अपहृत व्यक्ति को सही सलामत बरामद कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, निश्चित रूप से यह पुलिस की बड़ी सफलता है।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें