MNV News

Latest Breaking News

रामचरित मानस को लेकर दिये गये बिहार के शिक्षा मंत्री के द्वारा विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शिक्षा मन्त्री किया पुतला दहन

रामचरित मानस को लेकर दिये गये बिहार के शिक्षा मंत्री के द्वारा विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शिक्षा मन्त्री किया पुतला दहन|

   
सुपौल मे भारतीय जनता युवा मोर्चाकार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए हुए शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो, नीतीश कुमार मुर्दाबाद, UPA गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारा लगाते हुए शहर के मुख्य चौराहा स्टेशन चौक पर बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर का पुतला दहन किया गया I

https://fb.watch/i3pIok4Xum/

पुतला दहन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश झा ने वही पर एक सभा का आयोजन किया जिसको संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामचरित मानस सनातन धर्म सनातन संस्कृति को पूरे विश्व को एक नया आध्यात्मिक मार्ग देती है रामचरित मानस के एक एक चौपाई को जबतक पूरा नहीं पढ़ा जाएगा

तबतक एक वाक्य या एक शब्द पढ़ लेने से उसका अर्थ कोई नहीं समझ सकता है वही सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करना मंत्री के ओछी मानसिकता को दर्शाता है वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वकताओ ने कहा कि रामचरित मानस इस देश का स्वाभिमान है|

और प्रभू श्रीराम हमलोगों के आराध्य है समाज मे अराजकता फैलाने के लिए कोई मंत्री हो या मुख्यमंत्री हो बर्दास्त नहीं किया जायेगा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन कर सरकार को उखाड़ फेंकेगी कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर विजय शंकर चौधरी संतोष प्रधान सरोज झा जिला महामंत्री सुरेश कुमार सुमन जिला मंत्री सुमन कुमार ने संबोधित किया जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से नलिन जायसवाल जयंत मिश्रा महेश देव दीपक दुबे महामाया चौधरी विमलेदू ठाकुर रौशन झा अनुज गिरी पीयूष जायसवाल राहुल झा रविभूषण आकाश एवं सुमित सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे!

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें