MNV News

Latest Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा मुरलीगंज के द्वारा किया गया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन|

भाजपा युवा मोर्चा मुरलीगंज के द्वारा किया गया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन|

हिंदू के पवित्र ग्रंथ राम चरित्र मानस के खिलाफ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के अमर्यादित बयान और हिन्दुओ की भावनाओं को ठेश पहुंचाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा मुरलीगंज के नगर अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन दुर्गा स्थान चौक पे किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि शिक्षा मंत्री का हिन्दू ग्रंथो पर किया गया अमर्यादित बयान उसके मानसिक दिवालिया पन को दर्शाता है।।

https://fb.watch/i3s3HYR8XL/

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्वदेश यादव ने मुख्य रूप से भाग लिया और कहा कि ऐसे मंत्री को बिहार सरकार तुरंत बर्खास्त करे। अपने राजीनतिक भविष्य को चमकाने हेतु ऐसे अमर्यादित बयान को भाजपा के कार्यकर्ता और देश के सभी नागरिक कभी बर्दास्त नही करेंगे।शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के साथ ही उनका पुतला दहन किया गया|

वही भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिपिन कामती ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव की डिग्री की जांच होनी चाहिए कि कैसे इन्हें प्रोफेसर की डिग्री प्राप्त है। राम चरित मानस पर ऐसे टिप्पणी कर समाज को बांटने का काम कर रहे है। हिन्दू ग्रंथ का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान।। चंद्रशेखर यादव ने दीक्षांत समारोह शिक्षा के मंदिर में इस तरह का अमर्यादित बयान देकर हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम किया है ।वही भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज भगत ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा दीक्षांत समारोह में जात पात में हिंदू धर्म को टारगेट कर अपनी राजनीतिक चमकाना चाहते हैं|

बिहार के शिक्षा मंत्री इतने अशिक्षित है कि उसको अच्छे बुरे का ज्ञान तक नही है। यही मुख्य रुप से पुतला दहन कार्यकम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव, मुकेश सिंह , नगर महामंत्री नितेश निराला, उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, अनुपम सिंह, उपेंद्र आंनद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित आनंद, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्य्क्ष रूपेश वर्मा, आंनद झा ,विजय साह, जटाशंकर चौधरी, सुनील सिंह, जीवन जी,के साथ अनेको कार्यकर्ता शामिल थे । खास रिपोर्ट राजेश कुमार मुरलीगंज।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें