MNV News

Latest Breaking News

डॉक्टर की लापरवाही से गई एक बच्चे की जान

डॉक्टर की लापरवाही से गई एक बच्चे की जान

ओ पॉजिटिव के बदले चढ़ाया गया बी पॉजिटिव, ब्लड चढ़ने के क्रम में ही बच्चे की हो गई मौत

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के डॉक्टरों पर एक बच्चे की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगा है। दरअसल बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले का रहने वाला 12 वर्षीय सुमित लोदीपुर में सुबह ट्रक के धक्के से घायल हो गया था। जिसे परिजनों के द्वारा दस बजे दिन में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं उसका एक्सरे भी कराया गया था। लेकिन कहीं से भी कोई फ्रैक्चर नहीं बताया गया। वहीं बच्चे को ब्लड चढ़ाने की बात डॉक्टरों के द्वारा कही गई। जिस पर परिजनों ने बताया कि बच्चे का ओ पोजिटिव ब्लड ग्रुप है, लेकिन बच्चे को बी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दी गई।

जिससे ब्लड चढ़ने के क्रम में ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिजन काफी आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग करते दिखे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मासूम बच्चे की मौत हुई है।

वहीं परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल में कोई सुनने वाला भी नहीं है। काफी मिन्नत के बाद इलाज की गई और उसमें भी लापरवाही बरती गई। जिसके कारण बच्चे की मौत हुई है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

डॉक्टर की लापरवाही से गई एक बच्चे की जान FACEBOOK

डॉक्टर की लापरवाही से गई एक बच्चे की जान YOUTUBE

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें