MNV News

Latest Breaking News

जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी उतरे सड़क पर, किया मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और शराब माफियाओं का पुतला दहन

जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी उतरे सड़क पर, किया मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और शराब माफियाओं का पुतला दहन

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,छपरा में जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ आंदोलन की बिगुल फूंक चुकी है। इसी क्रम में आज शहर के भगत सिंह चौक से खलीफाबाग तक बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला प्रशासन और शराब माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिस प्रकार का बयान मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है वह कहीं से भी उचित नहीं है। वही इन लोगों ने सरकार से मांग की है कि जहरीली शराब से हुई मौत के पीड़ितों को सरकार मुआवजा दें, और शराबबंदी को सख्ती से लागू की जाए।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने खलीफाबाग चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला प्रशासन और शराब माफिया का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वही सरकार के इस बयान पर की बीजेपी शासित प्रदेशों से शराब यहां लाई जा रही है उस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कि जब सरकार को यह पता है कि शराब कहां से आ रही है, तब इस पर सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। वही कार्यकर्ताओं ने सरकार, जिला प्रशासन और शराब माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी उतरे सड़क पर, किया मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और शराब माफियाओं का पुतला दहन YOUTUBE

जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी उतरे सड़क पर, किया मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और शराब माफियाओं का पुतला दहन FACEBOOK

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें