MNV News

Latest Breaking News

प्रथम चरण के चुनाव को संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी जोरों पर।

प्रथम चरण के चुनाव को संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी जोरों पर।

फोटो- प्रखंड मुख्यालय में जोरो से हो रहे तैयारी का

संवाददाता।
कुरसेला/कटिहार,

कुर्सेला नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुट गई है। नगर पंचायत कुर्सेला में 18 दिसंबर को मतदान होना है। प्रथम चरण में चुनाव को लेकर प्रत्याशी द्वारा प्रचार – प्रसार का दौर शुक्रवार शाम 5:00 बजे से समाप्त हो जाएगी। जिससे मुख्य पार्षद पद के लिए 8 प्रत्याशी, उप मुख्य पार्षद के लिए 8 प्रत्याशी तथा 13 वार्डो में वार्ड पार्षद के लिए 82 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में डटे हुए हैं।

वही कुर्सेला नगर पंचायत में 13 वार्ड के लिए 11924 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।जिसमें पुरुष 6178 तथा महिला 5746 मतदाता है। यह महिला व पुरुष मतदाता नगर पंचायत चुनाव के मुख्य पार्षद तथा उप मुख्य पार्षद तथा वार्ड पार्षद पद के लिए उम्मीदवार का भाग का फैसला करेंगे ।नगर पंचायत चुनाव को लेकर 17 बूथ बनाए गए हैं।
18 दिसंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव को लेकर शुक्रवार 5:00 शाम तक प्रचार अभियान थम गया ।शुक्रवार को दिन भर मुख्य पार्षद , उपमुख्य पार्षद तथा वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने रैली निकालकर मतदाताओं को अपने ओर वोट देने के लिए गोल बंद करने का प्रयास किया गया ।

 

नगर पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी के रूप मनरेगा के कनीय अभियंता निरंजन कुमार , प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विपिन कुमार तथा श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मुकेश कुमार प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

प्रथम चरण के चुनाव को संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी जोरों पर। youtube

प्रथम चरण के चुनाव को संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी जोरों पर। facebook

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें