MNV News

Latest Breaking News

छात्र राजद ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के एक्सटेंशन को लेकर खोला मोर्चा

छात्र राजद ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के एक्सटेंशन को लेकर खोला मोर्चा

अगर संजय चौधरी को नहीं हटाया गया तो छात्र राजद करेगा जोरदार आंदोलन

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर-तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के 5 साल पूरा हो जाने के बावजूद विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें एक बार फिर से एक्सटेंशन देने को लेकर की जा रही कवायद के विरोध में छात्र राजद के द्वारा लगातार आंदोलन का दौर जारी है। इसी को लेकर आज टीएनबी कॉलेज से विश्वविद्यालय तक छात्र राजद के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया।

जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन और टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का कहना है कि संजय चौधरी पर पहले भी कई वित्तीय अनियमितता के आरोप लग चुके हैं और जांच में वह सही भी पाए गए हैं।

लेकिन विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें क्लीन चिट देने की कवायद के तहत उन्हें एक बार फिर से एक्सटेंशन देकर प्राचार्य बनाने की कवायद चल रही है। जिसका यह लोग विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि 5 साल पूरे हो जाने के बाद भी उन्हें पद से नहीं हटाया गया है। अगर जल्द उन्हें नहीं हटाया जाता है तो छात्र राजद जोरदार आंदोलन करेगा।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

छात्र राजद ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के एक्सटेंशन को लेकर खोला मोर्चा fACEBOOK

छात्र राजद ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के एक्सटेंशन को लेकर खोला मोर्चा YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें