MNV News

Latest Breaking News

प्रखंड प्रमुख के द्वारा सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, स्कूलों में भारी अनियमितता

प्रखंड प्रमुख के द्वारा सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, स्कूलों में भारी अनियमितता

लोकेशन: भागलपुर

एंकर- भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत ग्राम बैसा के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बैसा का औचक निरीक्षण सन्हौला प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि के साथ किया गया। औचक निरीक्षण का रिपोर्ट बताते हुए प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान ने कहा कि स्कूल में काफी अनियमितता पाई गई, प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के बीच तालमेल की कमी है

, पठन-पाठन कार्य एवं मध्याह्न भोजन में लापरवाही देखने को मिला साथी ही कहा कि प्रधानाध्यापक के ऊपर अन्य शिक्षकों के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता से पेश आते हैं और तुम ताम रे बे करके बात करते हैं , यहां के प्रधानाध्यापक के द्वारा रजिस्टर में आदेश जारी किया गया है

कि रसोई घर में बगैर आदेश के कोई भी शिक्षक प्रवेश नहीं कर सकते हैं, जो कि बिल्कुल गलत बात है , बातचीत के दौरान स्कूल के अन्य शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए कि हम लोग स्कूल के भलाई के लिए अगर कुछ बोलते हैं तो, वो महिला होने का फायदा उठाते हैं और प्रधानाध्यापिका के द्वारा कहा जाता है कि रेप केस कर देंगे, साथ ही अन्य शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक के द्वारा स्कूल के बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाया जाता है, एवं जूठा थाली धोलवाया जाता है

मध्याह्न भोजन बनाने के क्रम में बच्चों से आलू छिलवाया जाता है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों ने एक सुर में प्रधानाध्यापिका को हटाने की मांग किया कहा अगर इनका तबादला नहीं होता है तो हम लोगों का कर दे क्योंकि हम लोगों को इसके चलते स्कूल में काम करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान से जब सवाल किया गया

कि आप क्या कार्यवाही कर रहे हैं तो उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्यवाही के लिए लिखने की बात कही। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान उप प्रमुख प्रतिनिधि दयाशंकर मिश्र, विनय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

प्रखंड प्रमुख के द्वारा सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, स्कूलों में भारी अनियमितता facebook

प्रखंड प्रमुख के द्वारा सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, स्कूलों में भारी अनियमितता youtube

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें