MNV News

Latest Breaking News

एक युवक ने दूसरे युवक को घर से बुलाकर केला बागान के पास मारी गोली

एक युवक ने दूसरे युवक को घर से बुलाकर केला बागान के पास मारी गोली

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के छर्रा पार्टी गांव के केला बागान के पास अभिमन्यु कुमार नामक युवक को गांव के ही सुभाष यादव के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया।

जिसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक का कहना है कि उसे सुभाष यादव के द्वारा बुलाया गया और गोली मार दी गई।

घायल का कहना है कि सुभाष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण उसने उसे बुलाया और जब वह गया तब वहां पर गांव का ही मिथुन भी था वही सुभाष के द्वारा उस पर गोली चला दी गई। जो उसके सीने में लगी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

एक युवक ने दूसरे युवक को घर से बुलाकर केला बागान के पास मारी गोली facebook

एक युवक ने दूसरे युवक को घर से बुलाकर केला बागान के पास मारी गोली youtube

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें