MNV News

Latest Breaking News

सरदार पटेल पुण्यतिथि गोष्टी का हुआ आयोजन

सरदार पटेल पुण्यतिथि गोष्टी का हुआ आयोजन

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर, पटेल स्मारक समिति के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्यतिथि के अवसर पर पटेल चौक स्थित सरदार पटेल स्मारक स्थल पर उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही इस कार्यक्रम में शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अंग क्षेत्र के नागरिकों को सम्मानित भी किया गया,

विशिष्ट सम्मान में भागलपुर शहर के कई क्षेत्रों में अग्रसर रहने वाले मनोज कुमार कमल जयसवाल को प्रतीक चिन्ह देकर एवं पुष्पगुच्छ देकर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में रांची केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति नंद कुमार यादव इंदु ,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति शमेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह संयोजक डॉ डीपी सिंह एवं निवेदक डॉ मणि भूषण उपस्थित थे वही संरक्षक के रूप में डॉक्टर अर्जुन कुमार सिंह व पूर्व न्यायाधीश विजय कुमार मंडल समाजसेवी सुमन सिंह के अलावे शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

सरदार पटेल पुण्यतिथि गोष्टी का हुआ आयोजन youutbe

सरदार पटेल पुण्यतिथि गोष्टी का हुआ आयोजन facebook

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें